Monday 8 September 2014

ज्ञान मुद्रा और उसके लाभ
















ज्ञान मुद्रा और उसके लाभ
=================
हाथ की तर्जनी (अंगूठे के साथ वाली) अंगुली के अग्रभाग (सिरे) को अंगूठे के अग्रभाग के साथ मिलाकर रखने और हल्का-सा दबाव देने से ज्ञान मुद्रा बनती है| इस मुद्रा में दबाना जरूरी नहीं है| बाकी उंगलियां सहज रूप से सीधी रखें| यह अत्यधिक महत्वपूर्ण अंगुली-मुद्रा है| इस मुद्रा का सम्पूर्ण स्नायुमण्डल और मस्तिष्क पर बड़ा ही हितकारी प्रभाव पड़ता है|
ज्ञान मुद्रा किसी भी आसन या स्थिति में की जा सकती है| ध्यान के समय इसे पद्मासन में करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है| इसे आप दोनों हाथों से, चलते-फिरते, उठते-बैठते, सोते-जागते, गृहस्थी के कार्य करते समय या आराम के क्षणों में, जब चाहें किसी भी समय, किसी भी स्थिति में और कहीं भी कर सकते हैं| इसे अधिक से-अधिक समय तक किया जा सकता है| इस मुद्रा के लिए समय की कोई सीमा नहीं है| हस्तरेखा विज्ञान की दृष्टि से, इस मुद्रा के नियमित अभ्यास से जीवन रेखा और बुध रेखा के दोष दूर होते हैं तथा अविकसित शुक्र पर्वत का विकास होता है|ज्ञान मुद्रा समस्त स्नायुमंडल को सशक्त बनाती है| विशेषकर, मानसिक तनाव के कारण होनेवाले दुप्रभावों को दूर करके मस्तिष्क के ज्ञान तंतुओं को सबल करती है| ज्ञान मुद्र के निरंतर अभ्यास से मस्तिष्क की सभी विकृतियां और रोग दूर हो जाते हैं| अनिद्रा रोग में यह मुद्रा अत्यंत कारगर सिद्ध होती है| मस्तिष्क शुद्ध और विकसित होता है| मन शांत हो जाता है| चेहरे पर अपूर्व प्रसन्नता झलकने लगती है|ज्ञान मुद्रा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक होती है| तर्जनी अंगुली और अंगूठा जहां एक एक दूसरे को स्पर्श करते हैं, हल्का-सा नाड़ी स्पन्दन महसूस होता है| वहां ध्यान लगाने से चित्त का भटकना बंद होकर मन एकाग्र हो जाता है| ज्ञान मुद्रा विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है| इसके अभ्यास से स्मरण शक्ति उन्नत और बुद्धि तेज होती है| साधना के क्षेत्र में साधक द्वारा लगातार ज्ञान मुद्रा करने से उसका ज्ञान-नेत्र (शिव-नेत्र) खुल सकता है| अन्तःदृष्टि प्राप्त होकर छठी इंद्रिय का विकास हो सकता है| दिव्य-चक्षु के खुलने से साधक त्रिकाल की घटनाओं को यथावत् देख सकने तथा दूसरे के मन की बातें जान सकने की क्षमता प्राप्त कर लेता है|............................................................हर-हर महादेव 
https://www.facebook.com/pages/अलौकिक-शक्तियां/1457776954448945?ref=tn_tnmn

1 comment:

Note: only a member of this blog may post a comment.